हजारीबाग। चौपारण थाना क्षेत्र के चायखुर्द में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष के करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बल पर भी पथराव किया गया। ग्रामीणों के पथराव में एक एएसआई गणेश हांसदा और चार जवान घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर डीएसपी नजीर अख्तर, इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, चौपारण थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो दल-बल के साथ कैंप कर रहे हैं। किसी अनहोनी से निपटने के लिए क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!