मुखिया के पति पूर्व नक्सली को मारी गयी गोली, हाथ में लगी खतरे से बाहर

by Aaditya HridayAaditya Hriday

गुमला। पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर मीठू गोप पर अपराधियों ने गोली चला दी। वह दुकान में बैठा था तभी एक अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल पर आया और उसे निशाना साधते हुए गोली चला दी। मीठू गोप को गोली बाएं हाथ में लगी है। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मीठू खतरे से बाहर है। घटना गुमला थाना क्षेत्र के केसीपारा चौक स्थित संतोष पंडित के किराना दुकान के सामने की है। सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधी ने अंबोआ पंचायत के मुखिया सीता देवी के पति पर हमला किया। वह पहले नक्सल गतिविधियों में शामिल था। मीठू गोप ने बताया कि वह अंबोआ मेला देखने गया था। जहां से शाम करीब छह बजे वापस लौटकर संतोष पंडित के दुकान के बाहर बैठा हुआ था। करीब एक घंटा बैठे रहने के बाद रात सात बजे एक अज्ञात हथियारबंद अपराधी पहुंचा। उसने अपने कमर से सिंगल शोट बंदूक निकाली और निशाना साध दिया गोली चलायी। लेकिन वह मिस फायर कर गयी। इसके बाद अपराधी फौरन अपने कमर से दूसरा लोडेड सिंगल शॉट बंदूक निकाल कर सीधा उसके सिर को लक्ष्य कर फायर कर दिया। मीठू गोप ने अपना बायां हाथ को ऊपर कर दिया तो गोली सीधे हाथ में लगी। इसके बाद वह फरार हो गया। मीठू गोप पूर्व में पीएलएफआई का एरिया कमांडर था। वर्ष 2016 में जेल गया था। 2018 में जेल से निकलने के बाद समाज के मुख्यधारा में रहकर अपना जीविकोपार्जन कर रहा था। इसी बीच 2022 में वह अपनी पत्नी सीता देवी को मुखिया पद में खड़ा कर विजयी बनाने में महत्ती भूमिका निभायी है। मीठू गोप ने घटना के पीछे आशंका जाहिर करते हुए कहा कि पुरानी रंजिश अथवा मुखिया चुनाव में हुए जीत के कारण उस पर हमला किया गया है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More