रांची | निलंबित आईएएस छवि रंजन को आज रविवार को पूछताछ के लिए जेल से ईडी रांची जोनल ऑफिस लाया गया है. जहां ईडी के अधिकारियों के द्वारा छवि रंजन से पूछताछ की जायेगी. सेना के कब्जे वाली भूमि और अन्य विवादित जमीनों की खरीद-बिक्री में भ्रष्टाचार करने के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में ईडी छवि रंजन ने छह दिनों तक पूछताछ करेगी. शनिवार को कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है. शनिवार को छवि रंजन को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था.
इस दौरान ईडी की ओर से यह आग्रह किया गया था कि छवि रंजन को दस दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाये. लेकिन कोर्ट में सिर्फ छह दिनों की ही रिमांड की इजाजत दी. इससे पहले शुक्रवार को छवि रंजन को गिरफ्तार करने के बाद रांची सिविल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!