चतरा | पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दी है. चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के चिलोई सिद्दकी मोड़ स्थित पुल के नीचे से पुलिस ने विस्फोटक बरामद किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सिद्दकी पुल के पास विस्फोटक लगाया था. बरामद विस्फोटक में 200 ग्राम शीशे के टुकड़े, 1.5 किलो वाला 8 एमएम कटिंग सरिया, आधा किलो कील, 20 मीटर तार और डेटोनेटर हैं. हालांकि बीडीएस की टीम ने विस्फोटक को नष्ट कर दिया है |
बता दें कि एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से पुल के नीचे विस्फोटक लगाया है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की और विस्फोटक को समय रहते ही बरामद कर उसे नष्ट कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है |
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!