जमशेदपुर। टाटा के शहर जमशेदपुर को हम इज आॅफ लिविंग फैसिलिटी, सस्टेनेबिलिटी व डिजिटल के क्षेत्र में नेशनल बैच मार्क के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। ताकि जमशेदपुर शहर वर्ल्ड वर्ल्ड क्लास सिटी बने। टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की 183 वी वर्षगांठ पर बिष्टुपुर पोस्टल पार्क से जमशेदपुर वासियों को संबोधित करते हुए टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने यह बात कही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संस्थापक दिवस पर यहां आकर मैं हमेशा गौरवान्वित महसूस करता हूं। यहां आकर मुझे प्रेरणा और काम करने के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। इससे पहले चंद्रशेखरन, टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन उनकी पत्नी रुचि नरेंद्रन, टाटा संस के पूर्व निदेशक डॉ जेजे ईरानी उनकी पत्नी डेजी ईरानी, वाईस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, जुस्को के एमडी तरुण डागा ने पोस्टल पार्क पर स्थित संस्थापक की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में चेयरमैन ने कहा कि पिछला दो साल काफी चुनौती भरा रहा लेकिन टाटा ग्रुप व टाटा स्टील ने डटकर इन चुनौतियों का सामना किया। हमने न सिर्फ टाटा समूह के कर्मचारियों की बल के जमशेदपुर की बल्कि जनता को भी कोविड-19 में बेहतर सपोर्ट किया। फिर चाहे अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करनी हो या कोविड-19 के लिए वैक्सीन देना हो या फिर अन्य किसी तरह की सुविधा की जरूरत हो टाटा ग्रुप व टाटा स्टील ने देश हित में आगे आकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दूसरी लहर के समय जब देश में मेडिकल आॅक्सीजन की किल्लत हुई तो मैंने टाटा स्टील प्रबंधन को फोन कर मेडिकल आॅक्सीजन की आपूर्ति करने को कहा। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के कर्मचारी बहुत ही ऊजार्वान संगठित और बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी हैं जो हमेशा बेहतर उत्पादन और दर्शक बेहतर आर्थिक रूप से कंपनी को सुदृढ़ करने के लिए तत्पर रहते हैं। इसी का प्रतिफल है की हमने एक साथ एकजुट होकर बेहतर काम किया साथी हमने जमशेदपुर की जनता के लिए भी लगातार अपनी सेवा देते रहे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!