चाकुलिया के नया बाजार क्षेत्र में सोमवार की सुबह से रेलवे की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया है. रेलवे के पदाधिकारी और भारी संख्या में रेल पुलिस तथा स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में नया बाजार के सुभाष चौक से स्टेशन जाने वाली सड़क के किनारे जीआरपी ऑफिस के पास से रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ है.
रेल प्रशासन जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवा रहा है. बहुत से दुकानदार सड़क के किनारे रेलवे की जमीन पर बनाई गई झोपड़ी नुमा दुकानों को हटाने लगे हैं. ज्ञात हो कि रेलवे की जमीन पर कई होटल, चाय की दुकान, फल और सब्जी की दुकान लगाकर गरीब अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं. रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने से ऐसे तमाम लोग बेरोजगार हो जाएंगे. विदित हो कि वर्ष 2021 में भी रेलवे ने अतिक्रमण हटाया था.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!