चाईबासा। जिले में एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है, जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों में हेड कांस्टेबल राकेश पाठक, कांस्टेबल बीडी गुदा और कांस्टेबल पंकज यादव शामिल हैं। यह घटना गुरुवार को जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में हुई है। घायल तीनों जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिका में भर्ती कराया गया है। इधर, नक्सलियों के खिलाफ इलाके में सर्च अभियान जारी है। घायल जवान 60 बटालियन सीआरपीएफ के हैं।
11 दिन पहले भी तीन जवान हुए थे घायल : जिले के घोर नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सरजामबुरु जंगल में 11 दिन पहले भी आईईडी ब्लास्ट होने की वजह से तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कोल्हान के टोंटो थाना क्षेत्र के जंबाईबुरु और तुम्बाहासा जंगल क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ बन चुका है। सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के शीर्ष बड़े नेताओं की घेराबंदी के लिए लगातार अभियान भी इस जंगल में चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान नक्सली लगातार आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
चाईबासा के जंगल में आईईडी में विस्फोट, तीन जवान घायल
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!