नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कतरास मोड़ होते हुए इंदिरा चौक तक भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित

झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान,झरिया नेहरू पार्क में नेहरू जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर वहां से कतरास मोड़ होते हुए इंदिरा चौक तक भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया,उक्त कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व धनबाद जिला 20-सूत्री के उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के आह्वान पर एवं माननीय श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में दिनांक 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुभारंभ की गई,भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम 7 दिसंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई,जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से 3500 किलोमीटर दूरी तय कर जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी, कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार,जिन प्रदेशों से होकर भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुजरेगी वैसे राज्यों के जिलों में बूथ स्तर तक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित किया गया है,भारत जोड़ो कार्यक्रम को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा द्वितीय चरण में जिला के सभी प्रखंड एवं नगर वार भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है और इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी उक्त कार्यक्रम को लगातार 5 महीना निरंतर जिला के सभी प्रखंड,नगर,वार्ड एवं पंचायतों में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है और आगामी 9 दिसम्बर 20022 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला मुख्यालय में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो ऐतिहासिक होगी।
आगे श्री सिंह ने कहा कि देश में आज महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से देश की जनता जूझ रही है, केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस एवं खाद्य सामग्रियों के दामों में बेहताशा वृद्धि कर लोगों को कमर तोड़ने का काम किया है, भारत जोड़ो यात्रा इसलिए जरूरी है क्योंकि देश में तानाशाही एवं नकारात्मक की राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली एवं ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का काम की जा रही है,कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य महंगाई,बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना है,कांग्रेस पार्टी देश में हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी,देश को जाति और वर्ग में धर्म के नाम पर इतनी नफरत पैदा हो गई है कि अगर इसे समय रहते संभाला नहीं गया तो गृह युद्ध तक होने की संभावना हो सकती है,कांग्रेस पार्टी से सदैव देश हित में लोगों के लिए तत्पर और खड़ी रही है और आगे भी रहेगी,कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य देश में प्रेम भाईचारा सद्भावना बना रहे,आजादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोगों भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं,भारत छोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी,माननीय राहुल गांधी जी के इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने कोने से करोड़ों लोगों का अपार समर्थन मिल रही है और भारी संख्या में लोग भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में जुड़ रहे हैं।
कार्यक्रम का नेतृत्व झरिया नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, मुख्तार खान, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव,नवनीत नीरज,दिनेश सिंह,अक्षयवर प्रसाद, सीता राणा,पिंटू तुरी,पप्पू कुमार तिवारी,प्रमोद चंद्रवंशी,भोला सिंह,बबिता शर्मा,वीरेंद्र यादव,रवि रंजन सिंह,महेश शर्मा,अरविंद सैनी, राजा खान,भास्कर झा सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More