Table of Contents
बजट स्मार्टफोंस ₹10000 के अंदर
यदि आपको अपने लिए स्मार्टफोन खरीदना है, तो फीचर्स और ब्रांड के अनुसार विकल्प चुनना आसान होता है। लेकिन जब यह बात आपके लिए आपकी मां के लिए नए फोन खरीदने की आती है, तो सबसे पहले दिमाग में सवाल आता है कि ऐसा कौन सा फोन खरीदा जाए जो आसानी से उपयोग किया जा सके। ऐसे फोन की तलाश करना जरूरी है, जो लंबी बैटरी बैकअप के साथ आए। आमतौर पर माताओं को स्मार्टफोन का उपयोग कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, यूट्यूब देखने और यहां तक कि इमरजेंसी में ऑनलाइन पेमेंट के लिए होता है। इसलिए, यदि आप अपनी मां के लिए ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो सरलता से इस्तेमाल हो सके और दैनिक जरूरतों को पूरा कर सके, तो नीचे दिए गए विकल्पों पर गौर करें। ये सभी फोन ₹10,000 के भीतर उपलब्ध हैं।
Motorola G06 Power
Motorola G06 Power की कीमत फ्लिपकार्ट पर ₹7,999 है, जिसमें ₹300 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी शामिल है, जिससे आप इसे ₹7,699 में खरीद सकते हैं। इस फोन में 6.88 इंच की IPS LCD स्क्रीन, 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। प्रदर्शन के लिए इसमें MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर मौजूद है। एक खास फिचर के तौर पर, इस फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की विशाल बैटरी है। यह बजट में एक बेहतरीन विकल्प है।
Redmi A4 5G
Redmi A4 5G की कीमत अमेज़न पर ₹8,799 से शुरू होती है। इसमें 6.88 इंच की डिस्प्ले, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा शामिल है। प्रदर्शन के लिए, इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर लगा है। यह 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160mAh की बैटरी के साथ आता है।
Samsung Galaxy FO6 5G
Samsung Galaxy FO6 5G की कीमत फ्लिपकार्ट पर ₹9,999 है। इसमें 6.7 इंच की PLS LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सपोर्टिंग लेंस है, जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयुक्त है।
Poco M7 5G
Poco M7 की कीमत फ्लिपकार्ट पर ₹9,599 है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले, 50MP का बैक कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 5160mAh की बैटरी है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!