धनबाद : जिले के बरवाअड्डा थाना में बुधवार की दोपहर जमीन विवाद में फायरिंग होने की सूचना है। घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पांडेयबरवा बायपास रोड की है। जिसमें 2 लोगों को गोली लगने की बात सामने आ रही है। जिसमे से एक बीसीसीएल कर्मी नागेंद्र यादव है और दूसरा कांट्रेक्टर राजकुमार साव है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम राजकुमार साव है जो कुर्मीडीह का रहने वाला बताया जा रहा है। वही बरवाअड्डा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखा बरामद किया। स्थानीय लोगों की माने तो बुधवार को एक जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों में झड़प हुई। जिसमें गोलीबारी की घटना घटी। जिसके बाद मौके पर मौजूद 2 को गोली लगने की बात सामने आई है। एक घायल की अस्पताल आने के क्रम में मौत हो गई। वहीं 1 गंभीर बताया जा रहा हैं। घायल का नाम नरेंद्र कुमार यादव है। बेहतर इलाज़ के लिए घायल को रेफेर किया गया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!