सड़क दुर्घटना में भाई की मौत, बहन घायल

by Aaditya HridayAaditya Hriday

गिरिडीह | तिसरी थाना क्षेत्र में भुराई गांव के निकट 20 नवंबर की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक चला रहे भाई की मौत हो गई तथा बाइक पर बैठे बहन गंभीर रूप से घायल गई. मृतक की पहचान गावां थाना क्षेत्र के परसोनी गांव निवासी 22 वर्षीय वीरेंद्र रविदास के रूप में हुई है. वीरेंद्र अपनी 16 वर्षीय बहन सरस्वती को लेकर तिसरी थाना क्षेत्र के बुटबरिया गांव स्थित अपनी दूसरी बहन के घर गया था. रात में करीब साढ़े दस बजे बुटबरिया से अपने घर परसोनी लौट रहा था. इसी दौरान भुराई के निकट बाइक अनियंत्रित होकर गुमटी से टकरा गई. वीरेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही तथा बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. दुर्घटना की सूचना पाते ही तिसरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल सरस्वती को सीएचसी में भर्ती कराया. डॉ नटराजन ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. 21 नवंबर की सुबह मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वीरेंद्र रविदास सात बहनों में इकलौता भाई था. उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More