जमशेदपुर | सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत माझीटोला निवासी 35 वर्षीय दिलीप दंडपात ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह मिली, जब दिलीप की पत्नी उसे चाय देने के लिए कमरे में पहुंची. उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. पीछे वेंटिलेटर से झांक कर देखा तो दिलीप फंदे से लटका हुआ था. पड़ोसियों की मदद से दिलीप को फंदे से उतारकर तत्काल टीएमएच पहुंचाया गया. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दिलीप ईंट-बालू का सप्लायर था.
उसे एक आठ साल की बेटी और नौ माह का एक बेटा है. परिजनों के अनुसार वह सोमवार रात 11 बजे घर आया और खाना खाने के बाद दूसरे कमरे में सोने चला गया. सुबह जब पत्नी चाय देने के लिए कमरे में पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी जब दिलीप ने दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी ने पीछे वेंटिलेटर से झांक कर देखा. दिलीप ने चादर के सहारे फांसी लगाई थी. परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!