एचईसी की जमीन बचाने की अच्छी कोशिश
माफियाओं द्वारा कब्जा करने की खबर अफवाह
रांची। धुर्वा टंकी साईड एचईसी की खाली जमीन पर वर्षाें से मफियाओं की नजर थी, उक्त प्लॉट पर कई बार कब्जे की कोशिश की गयी। जिस एचईसी के सुरक्षा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार की सहमती से वहां के सोसाईटी के लोगों की पहल पर अनोखी कोशिश की जा रही है जिसे उस क्षेत्र के युवा वर्ग में काफी हर्ष है। इस नेक कार्य का बिड़ा मिडिया से जुड़े समाज के लिए बेहरीन सोंच रखने वाले अमीत कुमार सिंह ने उठाया है। खाली पड़ी जमीन को अवैध कब्जा से बचाने के लिए श्री सिंह ने एचईसी प्रबंधन से इजाजात लेने के बाद उसमें फिलहाल आस पास के बच्चों के खेलने का रास्ता निकाला है। इसी सोंच के तहत उन्होंने उक्त खाली पड़ी जमीन को फिलहाल चदरा से अस्थाई घेरा बंदी कर दी है। लेकिन घेरा देखते ही बाजार में उक्त मैदान पर कब्जा करने की चर्चा गर्म हो गयी। बाद में इसकी पुष्टि करने पर मालूम हुआ की एचईसी के सुरक्षा अधिकारी ब्रजेश कुमार समेत कई अधिकारियों के विचार के बाद अमित सिंह ने अपनी कोशिश से अपनी माता व पिता के नाम से उसे बॉली बॉल खेल मैदान के रुप में विकसित करने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी इस सोंचऔर कोशिशों को ना सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि एचईसी प्रबंधन ने भी पसंद किया है। अमित सिंह ने बताया कि उनकी ख्वाहिश है कि उनकी कोशिश है कि वहां ऐसा मैदान बने जहां आस पास के बच्चो के अलावा नेशनल बॉली बॉल खेल भी खेला जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसा कर एचईसी की जमीन में होने वाले अतिक्रमण को रोकने की कोशिश भी है और लोगों की जरुरत भी। कहा मैदान में कोई पक्का कंस्ट्रक्शन नहीं किया जाना है उसे सिर्फ खेल मैदान के रुप में ही इस्तेमाल करना है। यह भी कहा कि यह जमीन एचईसी की है जिस पर किसी का कब्जा नहीं हो सकता ।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!