झारखंड के बोकारो जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गहरे कुएं में गिरने से एक हाथी की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत हाथी को कुएं से बाहर निकाला।
Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गहरे कुएं में गिरने से एक हाथी की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत हाथी को कुएं से बाहर निकाला।
मामला जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड़ थाना क्षेत्र के गोपो गांव का है। बताया जा रहा है कि हाथी देर रात गांव की ओर आया था। वह उत्पात मचाता हुआ खेतों में घुसा। उसने खेतों पर लगी चारदीवारी को भी तोड़ दिया था। वहीं, किसानों द्वारा उनकी खेत में लगे आलू सहित कई अन्य फसल को जमकर नुकसान पहुंचाया। उत्पात मचा रहा हाथी अचानक कुआं में गिर गया। मुंह के बल कुआं में गिरने से हाथी की मौत की संभावना जताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि रात में अंधेरे के कारण हाथी कुआं में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े… जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या मामले में 4 गिरफ्तार
यह भी पढ़े… संविधान लेकर घूमने वाले जनता में फैला रहे हैं भ्रमः अर्जुन मुंडा
यह भी पढ़े… पूर्व विधायक अनंत सिंह ने किया खुदको सरेंडर, जानें क्यू
स्थानीय पंचायत प्रमुख तेजलाल महतो ने बताया कि हाथी रात में फसलों को खाने के लिए गांव में घुसा था और वह कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। गांववालों ने हाथी को सुबह कुएं में गिरा देखा और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। बोकारो के वन प्रमंडल अधिकारी (डीएफओ) रजनीश कुमार ने बताया, “हाथी अपने झुंड से भटक गया था और दुर्घटनावश कुएं में गिर गया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!