असम के धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र में नाव पलटी
स्कूली बच्चों और अफसर समेत 7 लापता, रेस्क्यू जारी

गुवाहाटी। असम के धुबरी जिले में 30 लोगों को लेकर जा रही एक नाव ब्रह्मपुत्र नदी में आज गुरूवार दोपहर पलट गई। इसमें सवार 8 लोग कुछ तैर कर बाहर आ गए, जबकि 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया। लेकिन 7 लोग लापता हो गए हैं, इनमें एक सीनियर अफसर समेत कई स्कूली बच्चे शामिल हैं।

नाव पर 10 मोटरसाइकिल भी लदी हुई थीं। इस घटना के बाद असम डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के सीइओ ने बताया कि सर्च और रेस्क्यू आपरेशन जारी है। अब तक 15 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि स्कूली बच्चों की तलाश जारी है। एसडीआरएफ ने इसके लिए 10 गोताखोरों को लगाया है। 8 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई।

बताया गया कि भाशानी जा रही नाव धुबरी शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर अदाबारी में एक पुल पोस्ट से टकराकर पलट गई। इसमें कई स्कूली बच्चे सवार थे नाव पर धुबरी के सर्कल अफसर संजू दास, एक लैंड रिकॉर्ड अफसर और आफिस स्टाफ के साथ सवार थे। वे कटान प्रभावित इलाके का सर्वे करने के लिए जा रहे थे। दास लापता है, जबकि दो अन्य तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!