समारोह में यूजी, पीजी, पीएचडी की 1200 डिग्रियां दी जाएगी
रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 2 फरवरी को होगा। समारोह में 12 सौ छात्रों के बीच डिग्रियां बांटी जायेगी। जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में यूजी, पीजी, पीएचडी डिग्री दी जाएगी। इसमें यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल और चांसलर गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल रमेश बैस शामिल होंगे। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1981 में हुई थी। इसके बाद से अब तक 6 दीक्षांत समारोह हुए हैं। इसमें विद्यार्थियों को डिग्री बांटी गई है। ये 7वां दीक्षांत समारोह होगा। जिसे तीन साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है। जानकारी हो कि वर्तमान में विवि के अंतर्गत 10 कॉलेज संचालित हैं। इसमें उद्यान, एग्रीकल्चवर इंजीनियरिंग, डेयरी टेक्नोलॉजी, फिशरीज और कृषि संकाय भी शामिल हैं। इन कॉलेजों से कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को भी डिग्री दी जाएगी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!