गिरिडीह। खेदुआडीह के निकट आज अहले सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को देवरी सीएचसी में भर्ती कराने लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने घायल उदय कुमार राय को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल विकास कुमार राय की प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिण् धनबाद रेफर कर दिया गया. मृतक और घायल भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के दुलौरी गांव का निवासी है। दोनों कोडरमा जिले के नवलशाही गए थे। देर रात दोनों गांव के लिए निकल पड़े। अहले सुबह सड़क हादसे में एक की मौत हो गई तथा दूसरा घायल हो गए। देवरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक और घायल भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के दुलौरी गांव का निवासी है। दोनों कोडरमा जिले के नवलशाही गए थे। देर रात दोनों गांव के लिए निकल पड़े। अहले सुबह सड़क हादसे में एक की मौत हो गई तथा दूसरा घायल हो गए।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!