रांची | रिम्स की जर्जर लिफ्ट परेशानी का सबब बनी हुई है. आये दिन लिफ्ट फंसने से मरीज और तीमारदार हलकान रहते हैं. ताजा मामला मंगलवार का है. जब रिम्स में भर्ती मरीजों को खाना पहुंचने वाली ट्रॉली समेत कर्मचारी लिफ्ट में फंस गये. जानाकरी के अनुसार, कर्मचारी लिफ्ट से खाना लेकर मरीजों को पहुंचाने के लिए फर्स्ट फ्लोर से ऊपर जा रहे थे, तभी लिफ्ट बीच में ही फंस गयी.
लिफ्ट में फंसे लोगों के आवाज लगाने के बाद नीचे मौजूद लिफ्ट मैन ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला. लिफ्ट का दरवाजा खुलने के बाद उसमें फंसे कर्मचारी और अन्य लोग बाहर निकले. इस घटना के बाद लिफ्ट को दुरुस्त किया गया. जिसके बाद संचालन सुचारू हो सका. बता दें कि 55वीं शासी परिषद की बैठक में लिफ्ट के मेंटेनेंस और नयी लिफ्ट लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी है. हालांकि देखना होगा कि रिम्स प्रबंधन द्वारा इस दिशा में कब तक पहल की जाती है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!