अगरबती जलाने के क्रम में माचिश से मोली में लगी आग, मची अफरातफरी
चतरा। बट सावित्री पूजा के अवसर पर आज पूरे शहर में महिलाएं पूजा अर्चना में लीन है। महिलाएं जगह जगह स्थित बरगद के पेड़ में जलाभिषेक और मोली धागा बांध कर अपने सुहाग की सलामति की कामनाएं ईश्वर से कर रही है। बट सावित्री पूजा के दौरान शहर में एक आगलगी की घटना हुई। हलांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि शहर के गंदौरी मंदिर में वट सावित्री पूजा स्थल पर पूजा अर्चना के दौरान आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। जिस बरगद पेड़ के नीचे सुहागिनें पूजा कर रहीं थी, उसी पेड़ की जड़ में अचानक आग लग गई। पेड़ के तने पर सुहागिनें मौली धागा लपेट कर अटल सुहाग की कामना कर रही थी। इसी दौरान अगरबत्ती जलाते वक्त किसी महिला से धागे में आग लग गई। देखते ही देखते आग मौली धागा से ऊपर की ओर पहुंच गई। आसपास के लोगों ने तुरन्त तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाल्टी के सहारे आग पर पाया काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!