स्वास्थ्य मंत्री ने बिरसानगर में धरती आबा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जमशेदपुर। लौह नगरी में धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। वह धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनाने के लिए बिरसानगर पहुंचे।
यहां बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूरा माहौल बिरसा मुंडा की जयकारों से गूंज उठा। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा पर पूरी दुनिया विश्वास करती है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उन्होंने कहा कि इस पावन मौके पर हम जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा का प्रण लेते हुए झारखंड की सुख समृद्धि की कामना ईश्वर से करते हैं। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद बिहारी दुबे और जिला परिषद सदस्य व कांग्रेस के नेता परितोष सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!