सर्दियों में हमारे धूप में ज्यादा बैठने से स्किन का रंग काला होने लगता है ऐसे में बाजरे का पैक रंगत में निखार लाता है। बाजरे का फेस पैक एंटी एजिंग की तरह काम करता है जिससे स्किन फ्रेश और जवां दिखती है। सर्दी में बाजरे की रोटी सेहत के लिए बेहद उपयोगी होती है। बाजरा बॉडी को एनर्जी देता है, साथ ही कोलोस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करके दिल की सेहत में सुधार करता है। बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मददगार है। इसके सेवन से शुगर भी कंट्रोल रहती है। बाजरा ना सिर्फ अच्छी सेहत के लिए उपयोगी है बल्कि यह स्किन के लिए भी उपयोगी होता है।बाजरा का इस्तेमाल फेस पैक बनाकर चेहरे पर करने से डेड स्किन सेल्स हट जाते है और स्किन साफ और बेदाग नजर आती हैं। चेहरे पर ब्लैकहेड्स हैं तो बाजरे का पैक लगाए। सर्दियों में हमारे धूप में ज्यादा बैठने से स्किन का रंग काला होने लगता है ऐसे में बाजरे का पैक रंगत में निखार लाता है। सर्दियों में स्किन टैनिंग ज्यादा होती है तो इस पैक को लगाएं। बाजरे का फेस पैक एंटी एजिंग की तरह काम करता है जिससे स्किन फ्रेश और जवां दिखती है। आइए जानते हैं कि बाजरे का पैक कैसे तैयार करें।
फेस पैक बनाने का तरीका
बाजरे का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। इस बाउल में बाजरे का आटा डाल दें, इसके बाद इसमें गुलाब जल और दूध मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। पैक जब स्मूद बन जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में एक बार बाजरे का फेस पैक लगाने से स्किन पर निखार आता है ।
कैसे लगाएं चेहरे पर
बाजरे के फेस पैक को आप चेहरे पर क्लींजर की तरह भी लगा सकते हैं। बाजरे के फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से 20 मिनट तक लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें। बाजरे फेस पैक को आप स्क्रब की तरह भी यूज कर सकते हैं।
सामग्री
दो चम्मच बाजरे का आटा
एक चम्मच गुलाब जल
आधा कप कच्चा दूध
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!