रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत मां रजरप्पा मंदिर जाने के रास्ते जनियामारा जंगल में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार एक आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रात भर छापेमारी करती रही। एक आरोपित युवक बीरबल मांझी फरार हो गया है। पुलिस ने सोमवार को एक आरोपित रहीम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रामगढ़ उपकारा भेज दिया है। वहींं, अन्य एक युवक (25 वर्षीय) फरार है जिसे पुलिस ढूंढ़ रही है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी निंदा की।
दो अप्रैल के दिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी। रास्ते मे जनियामारा जंगल के समीप उक्त अधेड़ (40 साल) रहीम अंसारी व बीरबल ने इनकी बाइक रोका। दोनों ने लड़की के मित्र के साथ जमकर मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद नाबालिग को घसीटते हुए जंगल में ले जाकर दोनों आरोपितों ने बारी–बारी से दुष्कर्म किया।
उसके बाद दोनों ने धमकी देते हुए कहा कि ‘किसी को बताओगी तो जान से मार देंगे।’ लड़की ने हिम्मत जुटाई और मौका मिलते ही वहां से भागकर रजरप्पा मंदिर में तैनात पुलिस के पास पहुंची। जहां उसने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल से ही एक आरोपित भुचुंगडीह निवासी रहीम अंसारी को गिरफ्तार कर थाना ले आई। वहीं, अन्य एक युवक 25 वर्षीय बीरबल मांझी फरार है।
इस बाबत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिनंदन सिंह ने बताया कि नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपित रहीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उस पर धारा 341,323,376(डी)/392,34 भादवि एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपित की तलाश जारी है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!