रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में एक और बड़ा घोटाला कुछ दिनों में सामने आने वाला है। ट्विट कर उन्होंने कहा कि राज्य की संपदा लूटने के निजी पाप से बचने और राजनीतिक विरोधियों को मुकदमे में फंसाकर परेशान करने के लिए सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है। रांची से दिल्ली तक कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए महंगे वकीलों पर सरकारी फंड के अरबों रुपए खर्च किये गये हैं।
इसकी भी जांच तय ही मानिये। शुक्रवार को एक और ट्विट में उन्होंने दावा किया कि संताल परगना के कुछ अफसर साहिबगंज के गुंडे, मवालियों से दार्जिलिंग और नेपाल में जाकर मिलते थे। वहीं पर खान-खनिजों की लूट का प्लान बनाते थे और रिश्वत के पैसे लेते थे। उन्होंने कहा कि ईडी अगर गहराई से जांच करे, तो पता चलेगा कि ऐसे अफसरों और सत्ताधारियों ने विदेश में कहां-कहां इन्वेस्ट किया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!