रांची | जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के 10 माइल के पास आज रविवर सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से ऑटो चालाक की मौत हो गयी. ऑटो चालक की पहचान जमील चांद नाम के रूप में हुई है. जमील चांद की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की. मुआवजे को लेकर सड़क पर हंगामा जारी है. सड़क पर हंगामे की वजह से रांची-खूंटी हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर पुलिस की टीम ग्रामीणों को समझाने पहुंची तो ग्रामीण पुलिस से भी उलझ गये. इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से भी झड़प हो गयी. स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर अड़े हुए हैं.
तुपुदाना के सिलादोन गांव का रहने वाला जमील चांद ऑटो ड्राइवर था. हर दिन की तरह रविवार की सुबह भी वह अपनी ऑटो लेकर घर से निकला था. इसी दौरान तुपुदाना के 10 माइल चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ने चांद के ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क की दूसरी तरफ जा गिरी. वहीं ऑटो ड्राइवर ट्रेलर के चक्के में जा फंसा. ट्रेलर के चक्के में फंसने की वजह से चांद की मौत हो गयी. वहीं हादसे को देख स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को दौड़ाना शुरू कर दिया. जिसके बाद वह ट्रेलर को बीच सड़क पर ही छोड़ फरार हो गया.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!