बीडीओ ने सात लोगों को नामजद के साथ करीब 100 लोगों के खिलाफ केस किया
हजारीबाग। चौपारण प्रखंड में बालू माफियाओं और तस्करों का मनोबल इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है। अब तो बालू के अवैध कारोबार को रोकने वालों अधिकारियों पर हमला करने को उतारू हो गए हैं। चौपारण अंचल के बराकर नदी बालू घाट में बालू का अवैध खनन रोकने गए पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया और मारपीट की। बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना पर बराकर नदी बालू घाट पर छापा मारने गए थे। चौपारण थाना के एएसआई राम महतो और उनके साथ चार की संख्या में आरक्षी और गाड़ी के ड्राइवर के साथ अंचलाधिकारी वहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि नदी में 7 ट्रेक्टर जिसमें बालू भरा था। लेकर ड्राइवर नदी से निकल रहे थे। इसी दौरान सभी पुलिस बल ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। जिसमें तीन ट्रैक्टर को पकड़कर उसके ड्राइवर के मोबाइल ले लिया गया। लेकिन बालू घाट पर उपस्थित ट्रैक्टर के मालिक, पेटादरी और धोबियाटांग के ग्रामीणों ने महिलाओं को बुलाकर जबरन ट्रैक्टर ले जाने लगे। इस दौरान वीडियो और एसआई के साथ मिलकर जवानों ने विरोध किया और उनको ट्रैक्टर जाने से रोका। लेकिन ट्रैक्टर मालिक और ग्रामीण बीडीओ और एएसआई के साथ मारपीट करने लगे। ग्रामीणों और ट्रैक्टर चालाकों ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए पुलिसकर्मियों से उनके हथियार छिनने का प्रयास करने लगे। इस दौरान विनोद यादव नामक व्यक्ति पुलिस कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मी बाल बाल बचे गये। इस संबंध में बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने सात लोगों को नामजद करते हुए करीब 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!