चाईबासा में नक्सली आईईडी विस्फोट, सहायक कमांडेंट घायल
चाईबासा: सारंडा जंगल के क्षेत्र में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट हुआ, जिसमें कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद, सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया और घायल अधिकारी को प्राथमिक चिकित्सा के बाद एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
घटना के विवरण
सूत्रों के अनुसार, कोबरा बटालियन के जवान एक सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, तभी पूर्व में लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण सहायक कमांडेंट अजय मलिक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया गया है। घायल अधिकारी को बेहतर चिकित्सा के लिए सीधे रांची ले जाने की योजना बनाई जा रही है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!