रांची। झारखंड में महागठबंधन सरकार जल्दी ही पूरे प्रदेश में आशीर्वाद जोहार यात्रा शुरू करने जा रही है। महागठबंधन सरकार की तीसरी वर्षगांठ होने पर इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा कुल तीन चरणों में होगी। पहले चरण में 6 जिलों को शामिल किया गया है, जबकि दूसरे और तीसरे चरण में 9-9 जिलों के नाम शामिल हैं। इस बारे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यात्रा का आयोजन किस तारीख को होगा, फिलहाल यह तय नहीं है। हालांकि आठ दिसंबर से यात्रा के शुरू होने की चर्चा जोरों पर है।जोहार यात्रा को लेकर गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में महागठंबधन के नेताओं, विधायकों और मंत्रियों की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक भी हुई। इस बैठक में यात्रा को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।
यात्रा को लेकर महागठबंधन के द्वारा औपचारिक घोषणा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक पहले चरण में गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा, गोड्डा और देवघर जिले शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार इस यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कैबिनेट में शामिल सभी मंत्री, विधायक और नेता शामिल होंगे। यात्रा के दौरान हरेक जिले में बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उस जिले में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इस दौरान महागठंबधन के कार्यकतार्ओं के साथ मुख्यमंत्री और दूसरे बड़े नेता मुखातिब होंगे। बताया गया है कि महागठबंधन ने इस यात्रा को लेकर रोड मैप तैयार करना शुरू कर दिया है। अब तक राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने क्या कुछ किया, किन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया, चुनावी घोषणा पत्र में जनता से किये गए वायदों को अब तक सरकार कितना पूरा कर पायी, इन सारे प्रश्नों का जवाब इस यात्रा में जनता को दी जाएगी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!