Table of Contents
अरबाज खान और शूरा खान की शादी की दूसरी सालगिरह
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। इस जोड़े ने 24 दिसंबर 2023 को निकाह किया था। इस खास अवसर पर, शूरा ने सोशल मीडिया पर अरबाज के कई मजेदार और क्यूट वीडियो साझा किए, जिसमें वह बॉलीवुड के मशहूर गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
शादी की सालगिरह का जश्न
शूरा ने इंस्टाग्राम पर कई क्लिप्स अपलोड की हैं, जिनमें अरबाज अलग-अलग मौकों पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वह ‘आज की रात’ और ‘कांटा लगा’ जैसे हिट गानों पर बेफिक्र होकर थिरकते दिख रहे हैं। इन वीडियो में अरबाज की चंचलता साफ दिखाई दे रही है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। साथ ही, शूरा ने इन वीडियो के साथ एक भावुक कैप्शन लिखा – “जब मैं कहती हूं कि हमारे साथ कभी बोरिंग मोमेंट नहीं आता, तो मैं जरा भी बढ़ा-चढ़ा कर नहीं बोलती हूं..! दो साल अनगिनत वीडियो। कभी न खत्म होने वाली हंसी। तुम्हारे साथ जिंदगी मेरी सबसे पसंदीदा तरह की उलझन है। मेरे जीवन भर के एंटरटेनर और सच्चे प्यार को सालगिरह मुबारक।”
फैंस की प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट को देखकर फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। लोग इस कपल की केमिस्ट्री और खुशी की तारीफ कर रहे हैं। अरबाज और शूरा की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात अरबाज की प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई, जहां शूरा रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट थीं। इस दोस्ती ने बाद में प्यार और फिर शादी का रूप ले लिया। उनका निकाह एक साधारण समारोह में हुआ, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे।
पारेंटहुड का आनंद
इस साल कपल के लिए खुशी का एक और मौका आया जब अक्टूबर 2025 में उनकी बेटी सिपारा खान का जन्म हुआ। नई मां शूरा और नए पिता अरबाज पैरेंटहुड का खूब आनंद ले रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी बेटी की नन्ही झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें बच्ची के छोटे पैरों को दिखाया गया था। अरबाज पहले मलाइका अरोड़ा से शादीशुदा थे और उनका एक बेटा अरहान है, लेकिन अब शूरा के साथ उनकी जिंदगी पूरी तरह खुशहाल नजर आ रही है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!