रांची। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, अनगड़ा में पांच दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। मौके पर बतौर मुख्यातिथि कैंब्रिज ट्रस्ट आॅफ इंडिया के निदेशक वित्त पीके सेन व विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ उपस्थित रहे। अतिथियों एवं प्राचार्य डॉ. रविन्द्र कुमार ने मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 5 दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के दौरान क्रिकेट, फुटवॉल, बैडमिंटन, कैरमबोर्ड आदि आउटडोर व इंडोर गेम का आयोजन होगा। मौके पर डॉ रेणु, प्रो. सत्येष कुमार, विकाश कुमार विक्की के अलावे संस्थान के विद्यार्थी एवं शिक्षक मौजूद थे। संस्थान के सचिव नवनीत सिंह ने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामना दी है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!