📌 गांडीव लाइव डेस्क:
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने झारखंड कांग्रेस के 25 जिलाध्यक्षों की सूची का ऐलान किया है। इस सूची में रांची महानगर का अध्यक्ष एक बार फिर से कुमार राजा को नियुक्त किया गया है।
नए जिलाध्यक्षों की सूची
इस बार रांची ग्रामीण के जिलाध्यक्ष के रूप में सोमनाथ मुंडा का चयन किया गया है। इसके अलावा, रामगढ़ के विधायक ममता देवी को रामगढ़ का जिलाध्यक्ष, भूषण बाड़ा को सिमडेगा का जिलाध्यक्ष, जेपी पटेल को हजारीबाग का जिलाध्यक्ष और सुखैर भगत को लोहरदगा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। स्टीफान मरांडी को दुमका का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

