दिल्ली। सेना में 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान को केन्द्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है। वे पिछले साल ही सेवानिवृत्त हुए थे। पिछली साल दिसंबर में एक हेलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से सीडीएस का पद खाली था।
कई कमांड को संभालने का है अनुभव
वह भारत सरकार के सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान अपने लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में कई कमांड संभाल चुके हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव भी है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!