मौके पर पहुंची पुलिस, फौजी का बेटा हिरासत में
रांची। मांडर थाना क्षेत्र के सोसाई आश्रम में जमीन विवाद में पड़ोसी से नाराज एक रिटायर फौजी ने जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया।आज सुबह बिरसा तिग्गा नमक व्यक्ति अपने जमीन में बाउंड्री के लिए जेसीबी मशीन से ट्रेंज कटवा रहा था।रिटायर फौजी मनोज खलखो को लगा कि उनके रस्ते को बंद कर ट्रेज काटा जा रहा है।इसके बाद फौजी को गुस्सा आ गया । उसके बाद फॉजी पेट्रोल ले कर आया और जेसीबी मशीन में डाल कर आग लगा दिया।आग लगने से वहां आफरा तफरी मच गयी। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची मांडर पुलिस रिटायर फौजी के बेटे को हिरासत में ले लिया है। वही इस घटना के बाद फौजी फरार बताया जाता है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!