अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहा है बालू का अवैध कारोबार
रांची। अनगड़ा थाना पुलिस ने बालू के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर पांच हाइवा को जब्त किया है। गुरुवार की देर रात करीब एक बजे अवैध परिवहन करते बालू लदे पांच हाइवा को अनगड़ा थाना की पुलिस ने जब्त किया है। हाइवा को अनगड़ा थाना प्रभारी नवीन कुमार ने राहे-हाहे मार्ग में सताकी नारायण घाटी के पास से पकड़ा। पुलिस ने हाइवा संख्या जेएच 01 सीएफ 3038, जेएच 01 डीए 0519, जेएच 22बी 6311, जेएच 01 डीजे 4662 और एक नंबर खुरचे हुए हाइवा को जब्त किया है। जब्त हाइवा में राहे निवासी अनूप महतो का दो, मंटू मंडल का दो व विशेश्वर महतो का एक हाइवा शामिल है। थानेदार नवीन कुमार ने बताया कि राहे-हाहे मार्ग से बालू के अवैध परिवहन की मिली सूचना पर छापामारी अभियान चलाया गया। अनगड़ा थाना पुलिस की इस कारवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनगड़ा क्षेत्र में धड़ल्ले से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है। हर रात करीब 50 से अधिक हाइवा अवैध बालू को लेकर परिवहन करते है। लोगों ने बताया कि अधिकारियों की मिलीभगत से बालू के अवैध कारोबारी धड़ल्ले कार्य करते है। हर रात हाइवा से अवैध बालू की ढुलाई की जाती है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!