गढ़वा। जिला वन प्रमंडल क्षेत्र में हाथियों का आंतक जारी है। हाथियों के उत्पात से क्षेत्र में जानमाल की लगातार क्षति हो रही है। रंका के खुथवाटाड के पास हाथियों ने 65 वर्षीय रामनाथ सिंह को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामनाथ सिंह शादी का न्यौता पूरा करके अपने गांव कर्री लौट रहे थे। तभी हाथियों ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले से रामनाथ सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वन प्रमंडल क्षेत्र के वन पदाधिकारी शशि कुमार से इस संबंध में बातचीत की तो उन्होंने पीड़ित परिवार को 24 घंटे के अंदर चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही। गांव वालों ने कई बार हाथी भगाने का किया आग्रह, लेकिन वन विभाग चैन की नींद में सो रहा है। हाथियों के उत्पात की घटना और वन विभाग की लापरवाही से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!