झारखंड में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। बीते 1 सप्ताह में पूरे राज्य में अब तक दर्जन भर से ज्यादा लोगों की जान हाथियों के कुचलने से हो गई है। ताजा मामला रांची के इटकी थाना क्षेत्र से है जहां एक जंगली हाथी ने 4 लोगों की जान ले ली है। वहीं 1 गंभीर रूप से घायल हैं। इटकी थानेदार ने बताया कि घायल को रिम्स में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि इटकी थाना क्षेत्र में जंगल से दो हाथी गांव की ओर निकले थे लेकिन रास्ते में दोनों बिछड़ गए। एक हाथी इटकी के गढ़गांव में ही रह गया। मृतकों में पुनई उरांव का शव अभी तक हाथी के पास ही पड़ा है। गुस्साया हाथी किसी को शव ले जाने नहीं दे रहा है। वह लोगों पर हमला कर रहा है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। इधर हाथियों को देखने के लिए पूरा गांव जमा हो गया है। प्रशासन उनसे अपील कर रही है कि वह हाथी से दूरी बनाए रखें। हाथी काफी गुस्से में है। मृतकों में राधा देवी, गोविंदा उरांव, सुखवीर किंडो शामिल है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!