जहां बहती है आस्था, विश्वास और भक्ति की त्रिवेणी
सावन में देवघर में उतर आती है कैलाश पर्वत की छटा
देवघर: बोल बम- बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से गूँजायमान देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर समेत पूरा देवघर सावन के पवित्र महीने में कैलाश पर्वत की निराली छटा को अपने में समा कर आस्था, विश्वास और भक्ति की त्रिवेणी बहाता नज़र आता है। रात की कालिमा को चिरती हुई देवभूमि देवघर की ये तस्वीरें बाबा के दरबार की महिमा का खुदबखुद बखान करती नज़र आती है, जिसे देखने के लिए देश विदेश से लाखों श्रद्धालु हर रोज़ पहुंचते हैं।



राजकीय श्रावणी मेला 2025 के पांचवे दिन आज मंगलवार को जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,27,519 तक पहुँच गई है। इस दौरान, बाह्य अर्घा के माध्यम से 26,538, आंतरिक अर्घा से 96,235 और शीघ्र दर्शनम कूपन से 4,746 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। आज सुबह श्रद्धालुओं की लंबी कतार बीएड कॉलेज तक पहुँच गई, और जलार्पण का कार्य सुबह 04:16 बजे से शुरू हुआ।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!