28 से शुरू होगा विधानसभा का सत्र
सुचारु संचालन की बनी रणनीति
राँची। झारखंड विधान सभा का मॉनसून सत्र 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसको लेकर आज बुधवार को स्पीकर कक्ष में विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी शामिल हुए। बैठक में आगामी 28 जुलाई 2023 से प्रारम्भ होने वाले मॉनसून सत्र में सदन की कार्यवाही का संचालन सुचारू रूप से की जाए इस निमित्त विचार-विमर्श की गई। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, श्रम विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक सरयू राय, कमलेश सिंह, लम्बोदर महतो, अमित यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!