लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव के टुकड़े को कुकर में उबाला

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

मुंबई | दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड को देश के लोग अभी तक नहीं भुला पाए हैं. इस बीच मुंबई से श्रद्धा हत्याकांड से भी वीभत्स मामला सामने आया है. मुंबई के मीरा रोड पर स्थित गीता आकाश बिल्डिंग में एक शख्स ने लिव-इन में रह रही अपनी पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी. फिर सबूत मिटाने के इरादे से शव के टुकड़े कर उसे कुकर में उबाल दिया. वह शव के उबले हुए टुकड़े को ठिकाने लगा पाता तब तक पुलिस पहुंच गई |

मिल रही जानकारी के अनुसार मामले का आरोपी 56 साल का मनोज साने है. मनोज अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य (56) के साथ बीते कुछ सालों से इस विल्डिंग में रह रहा था. बताया जा रहा है कि मनोज का किसी बात को लेकर सरस्वती के साथ झगड़ा हुआ था. झगड़ा इतना बढ़ गया कि मनोज ने सरस्वती की हत्या कर दी और फिर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए बताया गया कि हत्या के दो-तीन बाद तक • वह सबूत खत्म करने के जुगाड़ में लाश के साथ ही रह रहा था. आरोपी मनोज ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड के बाद ही सरस्वती की हत्या का विचार आया था.

सरस्वती की लाश के टुकड़े करने के लिए मनोज पेड़ काटने वाली आरी लेकर आया था. इसी आरी से उसने सरस्वती के शव के टुकड़े किए. पुलिस ने बताया कि मनोज के पड़ोसियों को उसके फ्लेट से बदबू आ रही थी. लिहाजा, लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस पहुंची ओर मनोज के फ्लैट में घुसी. घर के अंदर का नजारा देखकर पुलिस दंग रह गई. पुलिस के मुताबिक, मनोज लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाने की फिराक में था. इसमें कोई दिक्कत ना हो, इसलिए उसने टुकड़ों को कुकर में उबाला उबालने के बाद पन्नी में पैक कर दिया. मालूम हो कि दिल्ली के महरोली इलाके में 18 मई, 2022 को श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी गई थी. श्रद्धा के लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने उसकी बेरहमी से गला रेतकर हत्या की थी. हत्या के बाद उसने शव के 35 टुकड़े किए, आफताब ने शरीर के टुकड़ों को फ्रिज में छिपा दिया था |

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More