आज शाम से होटलों, क्लबों और रेस्तरां में आयोजित पार्टी की होगी जॉच
रांची। आज रात 31 नाइट का आयोजन करने वाले आयोजकों को कोविड-19 गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा। राजधानी में कोरोना के बढ़ रहे आंकड़ों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। डीसी छवि रंजन ने स्पष्ट कहा कि कोविड-19 से संबंधित दिशा-निदेर्शों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी। डीसी ने इस संबंध में एसडीओ सदर और एसडीओ बुंडू को शाम से ही अपने-अपने क्षेत्र में जांच करने के आदेश दिये हैं। डीसी ने कहा कि 31 नाइट पर विभिन्न होटलों, क्लबों और रेस्तरां में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम स्थलों की जांच करने का आदेश एसडीओ सदर और एसडीओ बुंडू को दिया है। डीसी ने कहा है कि आयोजन स्थलों का जांच कर कोविड-19 का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें। निर्देश में कहा गया कि सभी आयोजनों में कोविड-19 गाइडलाइंस के अनुसार कार्यक्रम स्थल की क्षमता से 50% से ज्यादा लोगों की उपस्थिति पर कार्रवाई होगी। आयोजन स्थल पर शामिल होने वाले लोगों के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन जरूरी होगा और मास्क का इस्तेमाल नहीं करने पर होगी कार्रवाई।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!