लातेहार। कोरोना संक्रमण से बिगड़ते हालात को देखते हुए झारखंड में मिनी लॉकडाउन की घोषणा हो गई है। पाबंदियों का दौर फिर से लौट आया है। लातेहार में जिला प्रशासन ने दो दिन अनाउंस कराकर लोगों से मास्क लगाने और अन्य कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। फिर भी लोग नहीं माने तो प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। प्रशासन ने लातेहार में मास्क चेकिंग अभियान चलाया और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला। सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए गाइडलाइन तैयार की है। इसमें बिना मास्क के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। और कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। इसके बाद भी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे लापरवाह लोगों के कारण समाज में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पहले लापरवाह लोगों की नकेल कसने की योजना बनाई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। लातेहार एसडीएम शेखर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव, अंचल अधिकारी रूद्र प्रताप समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान अधिकारियों ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले लोगों पर फाइन लगाया गया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!