पलामू। यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया (वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक का अंग) के डालटनगंज शाखा में हुए लॉकर घोटाले मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक में रखे सोने के जेवरात को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक के लॉकर में घोटाले का 606.71 ग्राम सोने के जेवरात रखे गए थे। मेदिनीनगर टाउन थानेदार अरुण कुमार माहथा ने बताया कि आईसीआईसी बैंक में रखे जेवरात को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम बैंक गई थी और जेवरात को जब्त कर लिया। टाउन थाना की पुलिस जल्द ही रांची स्थित मुथूट फाइन क्रॉप नामक कंपनी में रखे जेवरात को भी कब्जे में लेगी। मेदिनीनगर में यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया वर्तमान में पीएनबी का अंग है। इसकी डालटनगंज शाखा में लॉकर घोटाला हुआ है और पांच लॉकर के साथ छेड़छाड़ कर लाखों की संपत्ति गायब की गई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बैंक के मैनेजर और डिप्टी मैनेजर समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर अब तक जेल भेज चुकी है। लॉकर की डुप्लीकेट चाबी बनाकर लॉकर घोटाला को अंजाम दिया गया था। इस पूरे मामले में डिप्टी मैनेजर और बैंक के दैनिक भेगी कर्मचारी मुख्य आरोपी हैं। डिप्टी मैनेजर ने ही मुख्य आरोपी रिशु को जेवरात दिए थे। पलामू पुलिस ने लॉकर घोटाले के मुख्य आरोपी रिशु की पत्नी को भी आरोपी बना सकती है। फिलहाल रिशु पत्नी समेत फरार है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!