📌 गांडीव लाइव डेस्क:
झारखंड में शराब घोटाले की जांच में तेजी आ गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रविवार को रांची में चार स्थानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सामग्री जब्त की। यह कार्रवाई हजारीबाग थाना कांड संख्या-11/2025 के तहत की गई।
12 घंटे की लगातार कार्रवाई 🚨
ACB की रांची स्थित चार विशेष टीमों ने सुबह 6:15 बजे से शाम 6:15 बजे तक 12 घंटे तक छापेमारी की। इस दौरान, विनय सिंह के चुटिया अन्नतपुर के निवास, डिबडीह में एसएस मोटोजेन प्राइवेट लिमिटेड (टाटा मोटर्स शोरूम), नेक्सजेन सॉल्यूशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और लालपुर के पीस रोड के एक अपार्टमेंट की बारीकी से जांच की।
महत्वपूर्ण सामग्री जब्त 📂
छापेमारी के दौरान विनय सिंह के ठिकानों से 198 फाइलें, 27 सीपीयू, एक लैपटॉप, चार जमीन डीड और दो मोबाइल फोन ज़ब्त किए गए। इस कार्रवाई को शराब घोटाले की जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। ACB ने स्पष्ट किया है कि जांच में आगे और भी खुलासे संभव हैं।

