भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में पुलिस ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. बीती रात, गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से समर सिंह को गिरफ्तार किया गया. आकांक्षा की मां ने, अपनी बेटी की मौत को सुसाइड नहीं मर्डर बताया है और इसके लिए उन्होंने समर को ही जिम्मेदार ठहराया है.
समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई तेजी से कर रही है. आकांक्षा की मां ने समर पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. बता दें कि, 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था. उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था. जिसके बाद से ही लगातार समर सिंह का नाम सामने आ रहा था.
आकांक्षा की मां ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है. मीडिया से बातचीत में उनकी मां ने कहा था, ‘मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं. समर सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए. वो आत्महत्या नहीं कर सकती. समर सिंह ने उसे मारा है. पहले भी वो बताती थी कि समर उसे बहुत टॉर्चर करता था. किसी के साथ काम नहीं करने देता था. कहता था बस मेरे साथ काम करो.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!