जर्जर मकान ढहा, एक युवक मलबे में दबा

by Aaditya HridayAaditya Hriday

जर्जर मकान की दीवार भरभरा कर गिरी, गुजर रहा एक युवक मलबे में दबा

धनबाद। झरिया बाजार हड़िया पट्टी में एक पुराने मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसकेमलबे में दबकर वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति प्रदीप केसरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने मिलजुल कर अनान-फानन में उस व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। दुर्गा पूजा को लेकर झरिया के बाजारों में ग्राहकों की भीड़भाड़ बढ़ गई है। दूर दराज से लोग झरिया के मुख्य बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इस बीच एक हादसा रविवार की रात को हुआ। हड़िया पट्टी के निकट रामचंद्र चौरसिया नामक शख्स का पुराना मकान अचानक से गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस वक्त मकान गिरा उसी समय प्रदीप केसरी उस रास्ते से होकर गुजर रहा था। जर्जर मकान की दीवार अचानक गिरने से वह मलबे में दब गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत निकाला गया और झरिया लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More