रिम्स में एक कोरोना मरीज की मौत, कोरोना संक्रमित एक किशोरी हुई फरार

रिम्स में इलाजरत 16 साल की किशोरी बिना बताये रिम्स से हो गई गायब

रांची। कोरोना संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई है। 46 वर्षीय संक्रमित मरीज लालगुटवा का रहने वाला था और उसका इलाज न्यू ट्रामा सेंटर में चल रहा था। उसे मंगलवार 4 जनवरी के अहले सुबह रिम्स में भर्ती किया गया था। मृतक के परिजनों के मुताबिक ठंड लगने के कारण उन्हें रिम्स लाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद जब कोरोना का जांच किया गया, तो वह संक्रमित पाया गया। ट्रूनेट जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर, वही रिम्स में इलाजरत 16 साल की कोरोना संक्रमित किशोरी लामा पेपर जमा कर चली गयी। मेडिकल की भाषा में लामा को लीव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस कहते हैं। यानी कि बिना चिकित्सकों के परमिशन से किशोरी अस्पताल से चली गई है। जिसके रिम्स प्रबंधन मान रहा है कि किशोरी भाग गयी है। किशोरी का इलाज रिम्स के डेंगू वार्ड में चल रहा था।

रिम्स में भर्ती है 32 कोरोना मरीज
अब तक रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर में 32 कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। न्यू ट्रामा सेंटर के दूसरे तल्ले पर 7 मरीज, डेंगू वार्ड में 22 और पेइंग वार्ड में 3 मरीज भर्ती है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More