हजारीबाग में खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 वाहन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग : उत्तरी छोटानागपुर का प्रमंडलीय मुख्यालय जिला हजारीबाग में खनन माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है. डीसी नैंसी सहाय के निर्देश पर खान निरीक्षक सुनील कुमार ने कोयला, बालू, पत्थर अवैध कारोबार के खिलाफ चौपारण एवं बरही थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 14 गाड़ियों को जब्त किया, वहीं, इस धंधे में लिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. पकड़े गए गाड़ियों में नौ कोयला, चार गिट्टी एवं एक बालू लोड गाड़ी शामिल है. गिरफ्तार लोगों में बिहार के भोजपुर निवासी गुड्डू कुमार यादव और मिथलेश कुमार, अरवल निवासी शिव शंकर कुमार, आरा निवासी पिंटू कुमार, झारखंड के गिरिडीहन निवासी परवेज आलम गिरीडीह और बोकारो निवासी कलीम अंसारी मुख्य है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!