रांची। आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट द्वारा सजा बरकरार रखने के आदेश के बाद आज पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का ने सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभात शर्मा की कोर्ट में मेनन एक्का ने सरेंडर किया। वह प्रोविजनल बेल पर जेल से बाहर थी।
प्रोविजनल बेल की अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने मनी लाउंड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में दोषी पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का की अपील याचिका खारिज करते हुए ईडी कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। ईडी कोर्ट और सीबीआई कोर्ट द्वारा अलग-अलग मामलों में दोषी करार दिये जाने के बाद पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद उनकी और उनकी पत्नी की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!