मां, बेट और बेटी को कुचलकर मार डाला

by Aaditya HridayAaditya Hriday

हजारीबाग के केरेडारी के इतिज गांव में हाथियों का हमला
घर को तोड़फोड़ कर किया बर्बाद, तीन अन्य घायल

हजारीबाग। केरेडारी के इतिज गांव में हाथियों के हमले में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। रविवार की देर रात 12 हांथियों का झुंड अनाज की तलाश में गांव में घुसा। तेज ठंड के कारण गांव के लोग अपने अपने घरों में सोए हुए थे। जिस कारण हाथियों के झुंड के गांव में आने की भनव ग्रामीणों को नहीं लगी। हाथियों का झुंड सबसे पहले रामवृक्ष राम सिंह भुईयां के घर में घुस गया। वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान हाथियों ने उनकी पत्नी रोहणी देवी (उम्र 40 वर्ष), पुत्र मुकेश कुमार(उम्र 12 वर्ष) पुत्री सुंदरी कुमारी (उम्र 10 वर्ष) को कुचल कर मार डाला। जबकि रामवृक्ष को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा 2 और लोग हमले में घायल हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हमले का शिकार हुआ परिवार मनातू गांव का रहने वाला है। यह ईंटा भट्‌ठा पर काम करने यहां आया था। बताया जाता है कि हाथियों ने पूरे घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचते हाथियों का झुंड घर को बर्बाद कर चुका था। गांव के लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस व वन विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 1 महिला और 2 बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव के लोगों में वन विभाग के रवैये को लेकर नाराजगी है। बताया जा रहा है कि पिछले 2 दिनों से आबादी वाले इलाके में हाथियों का झुंड घूम रहा है। इन्हें गांव से बाहर निकलने के लिए ग्रामीण अपने स्तर से प्रयत्न कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस काम में वन विभाग का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा है।

हाथियों ने घेर लिया था पूरा घर
गांव के लोगों ने बताया कि हमले के दौरान हाथियों के झुंड ने पूरे घर को चारों तरफ से घेर लिया था। हाथियों की चिघाड़ सुनने के बाद गांव के लोग घर के आसपास पहुंचे। तब तक हाथी परिवार व घर पर हमला कर चुके थे। हाथियों के जाने के बाद लोगों ने एक-एक कर कुल 3 शव घर से बरामद किए।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More