कटिहार : बिहार के कटिहार डिवीजन में एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है. पथराव की वजह से बोगी संख्या C-6 में दाहिनी ओर की खिड़की का कांच टूट गया है. जिसके कारण ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने मामले की जांच पड़ताल की और फिर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.
घटना की पुष्टि कटिहार डिवीजर आरपीएफ ने की है. कटिहार डिवीजन में नई हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर यह पथराव की घटना दालकोला स्टेशन के आसपास हुई है. यह स्टेशन पश्चिम बंगाल की सीमा में आता है.बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
बता दें कि हाल ही में बिहार में वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी. इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेन पर कई बार हमले हो चुके हैं.गुजरात चुनावों के दौरान भी इस ट्रेन पर हमला हुआ था. इस दौरान ट्रेन में सांसद आसुद्दीन ओवैसी सफर कर रहे थे.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!