रांची। रांची शहर नागरिक मंच के तत्वावधान में मकर संक्रांति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव का प्रारंभ पूजन, हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। अतिथियों, समाज और राष्ट्र हित में काम करने वाले राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, पर्यावरण विशेषज्ञ, शिक्षाविद तथा पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों आदि को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। जिसमें कई लोगों ने रक्तदान किया। अमृतेष पाठक ने बताया रक्त महादान हमारे आयोजन का मुख्य हिस्सा है। क्योंकि संकलित रक्त सदर अस्पताल में भर्ती थैलिसिमिया पीड़ित बच्चों के जीवन बचाने के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद खिचड़ी भोजन और पतंगोत्स्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक शैलेश्वर दयाल सिंह, रमेश मुंडा, सत्यप्रकाश मिश्रा, प्रमिला उरांव, सुजाता भगत, मंटू मुंडा, नकुल तिर्की, अविनाश मिश्रा, जया तिवारी, अनीता कुमारी, विजय पांडेय और किशोर महापात्रा आदि शामिल हुए।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!